सभी विजेताओं को मुख्य विकास अधिकारी ने मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार समाज में नए वैज्ञानिक प्रतिभाओं को सामने लाने में सहयोगी होगा । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समन्वयक जिला विज्ञान क्लब एवं प्रधानाचार्य राजकीय पॉलिटेक्निक देवरिया श्री जीबी सिंह ने कहा कि हमारे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में विज्ञान है,शिक्षकों द्वारा छात्रों की जिज्ञासा का उचित समाधान करके उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करके हम समाज के विकास में सकारात्मक योगदान दे सकते हैं । इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न विज्ञान मॉडलों का प्रदर्शन,प्रतिभागियों द्वारा विज्ञान भाषण,विज्ञान निबंध प्रतियोगिता, विभिन्न चमत्कारों में हुए वैज्ञानिक तथ्यों एवं ट्रिक्स का प्रदर्शन एवं उनकी व्याख्या, वैज्ञानिक विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में बोलते हुए राजकीय इंटर कलेज देवरिया के भूतपूर्व प्रवक्ता श्री एचएस होरा ने छात्रों को विज्ञान के मूल सिधान्तों को समझने पर बल देने की बात कही। वरिष्ठ विज्ञान संचारक श्री अनिल त्रिपाठी ने बच्चों से विज्ञान के विभिन्न प्रश्नों और दैनिक जीवन में विज्ञान के अनुप्रयोगों पर वार्तालाप किया । खंड शिक्षा अधिकारी बैतालपुर श्री गोपाल शरण मिश्र ने छात्रों की विज्ञान संबंधी प्रयासों की सराहना करते हुए इस कार्यक्रम हेतु जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक का आभार प्रकट किया । बेसिक शिक्षा परिषद से कार्यक्रम का प्रबंधन आशुतोष नाथ तिवारी ने किया इस अवसर पर जयप्रकाश त्रिपाठी, संजय मिश्रा मिश्रा,प्रियंका यादव, आशुतोष भूषण, रिजवाना, सुभानल्लाह एवं राजकीय पालीटेक्निक देवरिया से दिनेश कुमार गौतम, उमाशंकर, श्री सुनील कुमार गौतम, सैयद हुसैन नकवी, आशुतोष श्रीवास्तव,अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे ।
समन्वयक जिला विज्ञान क्लब ने समस्त सम्मानित अतिथि, छात्र-छात्राओं, गाइड टीचर, निर्णायक मंडल,संसाधित व्यक्तियों एवं वालेंटीयर्स का कार्यक्रम में योगदान हेतु आभार प्रकट किया ।
