शुक्रवार, 6 मार्च 2020

जिला विज्ञान क्लब देवरिया के तत्त्वावधान में हुआ एक दिवसीय जय विज्ञान समारोह का आयोजन

आज दिनांक मार्च 2020 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला विज्ञान क्लब देवरिया द्वारा बीआरसी  अवरा चौरी बैतालपुर देवरिया पर एक दिवसीय जय विज्ञान समारोह का आयोजन किया गया ।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी देवरिया श्री शिव शरणप्पा जीएन थे । कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपने विज्ञान मॉडल एवं नवाचार प्रस्तुत किए । कार्यक्रम में विज्ञान मॉडल विज्ञान निबंध एवं विज्ञान गीत  तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय रनीहवा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । प्राथमिक विद्यालय बोड़िया अनंत द्वितीय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिशनपुरा ने  तृतीय स्थान प्राप्त किया । विज्ञान निबंध प्रतियोगिता में युग निर्माण विद्यालय के हर्ष  चौरसिया ने प्रथम ,पूर्व माध्यमिक विद्यालय अवरा चौरी   के मुस्कान यादव ने द्वितीय एवं प्राथमिक विद्यालय बौरडीह बैतालपुर से  मनीष कुमार चौरसिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । विज्ञान भाषण/ गीत  प्रतियोगिता  के परिणाम में प्राथमिक विद्यालय  अवरा चौरी बैतालपुर से कुमारी रिया गुप्ता एवं अन्य ने प्रथम,प्राथमिक विद्यालय बटूलही से राजन गुप्ता ने  द्वितीय   एवं प्राथमिक विद्यालय सोपरी बुजुर्ग के कुमारी श्रृष्टि शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।प्राथमिक विद्यालय तरैनी टोला  एवं प्राथमिक विद्यालय तिवई के छात्रों को विशेष प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया । 
     सभी विजेताओं को मुख्य विकास अधिकारी ने मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार समाज में नए वैज्ञानिक प्रतिभाओं को सामने लाने में सहयोगी होगा । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समन्वयक जिला विज्ञान क्लब एवं प्रधानाचार्य राजकीय पॉलिटेक्निक देवरिया श्री जीबी सिंह ने कहा कि हमारे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में विज्ञान है,शिक्षकों द्वारा छात्रों की जिज्ञासा का उचित समाधान करके उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करके हम समाज के विकास में सकारात्मक योगदान दे सकते हैं । इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न विज्ञान मॉडलों का प्रदर्शन,प्रतिभागियों द्वारा विज्ञान भाषण,विज्ञान निबंध प्रतियोगिता, विभिन्न चमत्कारों में हुए वैज्ञानिक तथ्यों एवं ट्रिक्स का प्रदर्शन एवं उनकी व्याख्या, वैज्ञानिक विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान का आयोजन किया गया ।  कार्यक्रम में बोलते हुए राजकीय इंटर कलेज देवरिया के भूतपूर्व प्रवक्ता श्री एचएस होरा ने छात्रों को विज्ञान के मूल सिधान्तों को समझने पर बल देने की बात कही
। वरिष्ठ  विज्ञान संचारक श्री अनिल त्रिपाठी ने बच्चों से विज्ञान के विभिन्न प्रश्नों और दैनिक जीवन में विज्ञान के अनुप्रयोगों पर वार्तालाप किया । खंड शिक्षा अधिकारी बैतालपुर श्री गोपाल शरण मिश्र ने छात्रों की विज्ञान संबंधी प्रयासों की सराहना करते हुए इस कार्यक्रम हेतु जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक का आभार प्रकट किया । बेसिक शिक्षा परिषद से कार्यक्रम का प्रबंधन  आशुतोष नाथ तिवारी ने किया इस अवसर पर जयप्रकाश त्रिपाठी, संजय मिश्रा मिश्रा,प्रियंका यादव, आशुतोष भूषण, रिजवाना, सुभानल्लाह एवं राजकीय पालीटेक्निक देवरिया से  दिनेश कुमार गौतम, उमाशंकर, श्री सुनील कुमार गौतम, सैयद हुसैन नकवी, आशुतोष श्रीवास्तव,अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे ।

     समन्वयक जिला विज्ञान क्लब ने समस्त सम्मानित अतिथि, छात्र-छात्राओं, गाइड टीचर, निर्णायक मंडल,संसाधित व्यक्तियों एवं वालेंटीयर्स का कार्यक्रम में योगदान हेतु आभार प्रकट किया ।