जिला
विज्ञान क्लब का गठन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग -उत्तर प्रदेश शासन के
नियंत्रण में कार्यरत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के माध्यम से जनपद
में वैज्ञानिक सोच दृष्टिकोण व वैज्ञानिक क्रियाकलापों का विकास तथा उद्यमिता
प्रोत्साहन कार्यक्रमों को संचालित करने के लिए किया गया है ।
जिला विज्ञान क्लब के उद्देश्य-
v
विज्ञान
के प्रति जागरूकता व अभिरुचि वैज्ञानिक सोच वालों को उत्पन्न करना ।
v
समाज में फैले अंधविश्वास और रूढ़ियों
परंपराओं व कुरीतियों का भंडाफोड़ करना तथा इसके विरुद्ध चमत्कारों की वैज्ञानिक
व्याख्या करना ।
v
छात्रों के लिए वैज्ञानिक प्रतिभा खोज,प्रतिभा विकास और
प्रतिभा प्रोत्साहन को सुनिश्चित करना ।
v
मानव
संसाधन विकास एवं विज्ञान के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विज्ञान संचारको का
नेटवर्क तैयार करना तथा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का संचालन एवं क्रियान्वयन
हेतु प्रशिक्षण देना ।
v
प्राकृतिक संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित
करना तथा उनसे होने वाली क्षति को रोकना ।
v
कृषि एवं ग्रामीण प्रौद्योगिकी तथा रोजगार से
संबंधित उन्नत एवं नवीन तकनीकी एवं प्रौद्योगिकियों की जानकारी उपलब्ध कराते हुए
व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करना ।
v
खगोल विज्ञान ,जड़ी-बूटी, योग एवं प्राकृतिक
चिकित्सा एवं पौधों की वैज्ञानिक खेती, हर्बल गार्डन ,हाइब्रिड सीड प्लांट, टिशु
कल्चर आदि से संबंधित तकनिकी हेतु जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम/ कार्यशाला का
आयोजन ।
v
जैव प्रौद्योगिकी के अंतर्गत जैविक खाद व
उर्वरक,वर्मी कंपोस्ट, बायोगैस, बायोएनर्जी, बायोमास,
गैसीफायर बैल चालित जनरेटर एवं अन्य संयत्र
तथा गोबर गैस सम्बंधित तकनीकी हेतु
जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यशाला का आयोजन करना ।
v
स्थानीय जनपद स्तर पर विज्ञानं के क्षेत्र
में नवीन कार्य करने करने वाले छात्रों एवं प्रतिभावान व्यक्तियों का पता लगाना तथा उनके
द्वारा विकसित किए गए नवीन विज्ञान मॉडल मशीन या उपकरण तथा प्रौद्योगिकी को
प्रोत्साहित करना ।
